Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsक्राइम ब्रांच की हिरासत से नशा तस्कर फरार, मेडिकल जांच के लिए...

क्राइम ब्रांच की हिरासत से नशा तस्कर फरार, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई थी पुलिस

सोनीपत में क्राइम ब्रांच की हिरासत से गिरफ्तार नशा तस्कर के फरार होने का मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस ने दो तस्करों को 106 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई थी। इसी दौरान उसके साथी को दौरा पड़ा और पुलिसकर्मी जब उसे संभालने लगे तो एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फिलहाल सोनीपत सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments