Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsडॉ. मनमोहन सिंह ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए...

डॉ. मनमोहन सिंह ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए- PM मोदी 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय राजनीति से जुड़े लोगों में गहरी शोक की लहर है चाहे वह किसी भी पार्टी का नेता हो। इसी कड़ी में भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ‘उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। Image

बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते के साथ ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कर्नाटक से दिल्ली के लिए रवाना हो गए इसी के साथ ही प्रियंका गांधी भी मनमोहन सिंह का हाल जानने के लिए दिल्ली स्तिथ एम्स पहुंच गईं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर डॉ. मनमोहन सिंह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर भी साझा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments