Sunday, March 8, 2026
Home Current News तरनतारन में पंचायत की जमीन को लेकर विवाद, जमीन विवाद के बाद...

तरनतारन में पंचायत की जमीन को लेकर विवाद, जमीन विवाद के बाद हुई फायरिंग

Advertisement

तरनतारन के गांव चेला में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब पंचायत की जमीन को जबरन जोत रहे पक्ष के जजबीर सिंह ने फायरिंग कर दी, इस दौरान गांव के मौजूदा सरपंच गोली लगने से घायल हो गया।

घायल सरपंच को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोग पंचायत की जमीन को जोत रहे थे, जब उन्हे गांव के सरपंच ने ऐसे करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया और फायरिंग हुई, इस दौरान सरपंच को गोली लगी और वो घायल हो गया।