सबसे ज्यादा चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड देवीलाल परिवार के पास, जानें कितना पढ़ा लिखा है ताऊ देवीलाल का परिवार?

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में देवीलाल, बंसीलाल और भजनलाल के परिवार से कुल 12 सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। देवीलाल के परिवार से सबसे ज्यादा सात सदस्य मैदान में हैं। इनमें से पांच तो दो सीटों पर एक-दूसरे को ही चुनौती दे रहे हैं और साथ ही शिक्षा को लेकर भी चर्चा में हैं। बता दें कि इस परिवार में दुष्यंत चौटाला सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं और उनके चाचा अभय चौटाला सबसे कम। युवा पीढ़ी की बात करें, तो दिग्विजय और अर्जुन 12वीं पास हैं। 

Sep 14, 2024 - 13:05
 25

इसके अलावा पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, आदित्य चौटाला और सुनैना चौटाला के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है। बता दें कि हरियाणा के सीएम और देश के उप प्रधानमंत्री रहे देवीलाल ने इंडियन नेशनल लोकदल की स्थापना की थी। देवीलाल के चार बेटे हुए। बाद में INLD में फूट पड़ गई। इसके बाद ओमप्रकाश चौटाला ने इंडियन नेशनल लोकदल का प्रतिनिधित्व किया। अब उनके बेटे अभय सिंह चौटाला इस पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। देवीलाल के दूसरे बेटे अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी बनाई है। इस बार विधानसभा चुनाव में ताऊ देवीलाल के परिवार के 7 सदस्य चुनावी मैदान में उतरे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow