दिल्ली में सुबह छाया घना कोहरा, AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस के दिन सोमवार को सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही, हालांकि वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ से सुधरकर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।

सोमवार को सुबह दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार देखा गया।

सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 393 था। रविवार को पिछले 24 घंटे का एक्यूआई 411 था।