Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में बुधवार को हो सकती है बारिश, तीन दिन रहेगी हवा सामान्य…

राजधानी दिल्ली में मौसम बना हुआ है खुशनुमा, अधिकतम पारा सामान्य के करीब दर्ज, शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर मध्यम रफ्तार से चल रही है हवा और पूरे दिन खिली धूप।

मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तामपान सामान्य से दो कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 38 से 89 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलेगी व अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 


विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आगामी नौ मार्च को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे हल्की ठंड का अहसास किया जा सकता है। उधर, शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 115, फरीदाबाद 136, गाजियाबाद 127, ग्रेटर नोएडा 102, गुरुग्राम 109 व नोएडा का 104 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।