दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भगवान श्री महर्षि वाल्मिकी मंदिर में दर्शन किए, मंदिर में सफाई भी की

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में मंदिर मार्ग स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री महर्षि वाल्मिकी जी के मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए यहां मंदिर परिसर में सफाई भी की।