HomeBreaking Newsदिल्ली में गैस की कालाबाजारी पर सख्त वार, गोदाम बिक्री बंद, गरीबों...

दिल्ली में गैस की कालाबाजारी पर सख्त वार, गोदाम बिक्री बंद, गरीबों को 5KG सिलेंडर से राहत

दिल्ली(Delhi) सरकार ने गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और गरीब मजदूर वर्ग को राहत देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। नए आदेश के तहत अब गैस गोदामों से सीधे सिलेंडर की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। सरकार का मानना है कि इस कदम से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और गैस सही कीमत पर सीधे जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी।

इस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एबीपी न्यूज़ की टीम राजघाट स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के गैस गोदाम पहुंची। मौके पर देखा गया कि सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। गोदाम में सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद था और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही थी।

अब नहीं सीधे गोदाम से नहीं पहुंचाया जाएगा सिलेंडर

गोदाम के मैनेजर योगेश सिंह के मुताबिक अब किसी भी ग्राहक को सीधे गोदाम से सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को अब केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इस व्यवस्था से कालाबाजारी पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि 5 किलो के छोटे घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं और जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग की है, उन्हें समय पर डिलीवरी दी जा रही है। कुछ विशेष परिस्थितियों में जरूरतमंदों को नियमों के तहत गोदाम से रिफिल भी दिया जा सकता है।

5 किलो के सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी

कीमतों की बात करें तो पहले 5 किलो का सिलेंडर करीब 200 रुपये में मिल जाता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 349 रुपये हो गई है। इसके बावजूद सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि स्टॉक पर्याप्त है और हर बुकिंग पर समय से डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

सरकार का यह कदम खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जो छोटे सिलेंडरों पर निर्भर हैं। इससे एक ओर जहां जरूरतमंदों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर अवैध तरीके से गैस की बिक्री करने वालों पर भी सख्ती से रोक लगेगी।

यह भी पढ़ें : कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? जो बनीं पहली LGBTQ+ सांसद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments