HomeBreaking Newsदिल्ली के शाहबाद डेयरी में 11 राउंड फायरिंग, पुलिस एनकाउंटर में दो...

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 11 राउंड फायरिंग, पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी घायल

दिल्ली के शाहबाद डेयरी(Delhi Shahbad Dairy) थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो आरोपियों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या के एक मामले में वांछित होने का आरोप है और वे करीब एक महीने से फरार चल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक यह मामला बवाना इलाके के एक चर्चित कारोबारी की हत्या से जुड़ा है। आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीम तैनात की गई।

पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को की रोकने की कोशिश

सोमवार रात पुलिस ने बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। कुछ ही क्षणों में दोनों तरफ से करीब 11 राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू में कर लिया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कारोबारी की हत्या के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित से जुड़े हो सकते हैं। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए भी ली गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी में आया तूफानी उछाल, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताजा भाव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments