HomeCurrent Newsदिल्ली पुलिस की LPG सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर...

दिल्ली पुलिस की LPG सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 75 सिलिंडर सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

देश भर में गैस की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके पास से कुल 75 एलपीजी सिलिंडर भी बरामद किए हैं।

hyderabad graveyard 414 lpg cylinders black market busted iran war  कब्रिस्तान में गैस की कालाबाजारी! मुर्दों के बीच छिपे थे 414 LPG सिलेंडर, 3  गुना दाम पर बेच रहे थे, India News

बता दें कि पुलिस को बीते दिन (गुरुवार) एलपीजी सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी संबंधित एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम का गठन किया, और तुरंत बवाना में डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास नाकाबंदी कर दी। शाम लगभग 4 बजे एक संदिग्ध गाड़ी देखी गई जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 13 घरेलू सिलेंडर और 14 व्यावसायिक सिलेंडर सहित कुल 27 LPG सिलिंडर बरामद हुए। बरामद किए गए सिलिंडरों में 10 घरेलू सिलेंडर और 7 कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए।

गोरखपुर में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में 20 प्रतिशत कटौती, गोदाम पर  पहुंचने लगे हैं ग्राहक - gorakhpur gas cylinder shortage 20 percentage  supply cut implemented

गाड़ी चालक से सख्ती पूछताछ में उसने बताया कि बवाना के पास सेक्टर-2 में अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडर रखे हैं, पुलिस को वहां पर तालाशी लेने पर 48 सिलिंडर बरामद हुए जिसके बाद बरामद किए गए सिलिंडरों की कुल संख्या 75 हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments