Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक साल से फरार बदमाश...

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक साल से फरार बदमाश सद्दाम को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अहमद रजा उर्फ सद्दाम(Raza Saddam Arrest) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 26 नवंबर 2025 को अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया गया था। इसके बाद से वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे इस बदमाश की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

खुफिया सूचना पर कार्रवाई

हाल ही में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी राजस्थान के जयपुर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस की।

पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई इतनी तेज और सटीक थी कि उसे भागने का कोई मौका नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दिल्ली लाया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

तेजधार हथियार से किया था हमला

यह मामला 12 जनवरी 2025 की रात लगभग 8:30 बजे का है। घटना आजादपुर फ्लाईओवर के पास स्थित एक वाइन शॉप के इलाके में हुई थी। आरोप है कि अहमद रजा उर्फ सद्दाम ने शाहजहां नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया था।

हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं और उसकी एक उंगली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें : पुतिन ने रूस में WhatsApp पर लगाया बैन, जानें क्या है वजह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments