HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी का क्या भंडाफोड़, अत्याधुनिक हथियारों के...

दिल्ली पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी का क्या भंडाफोड़, अत्याधुनिक हथियारों के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्टल और करीब 200 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

कुल 21 हथियार जब्त किए गए हैं, जिनमें स्टोएगर, PX-5.7, PX-3, शैडो CZ, बेरेटा, टॉरस और वाल्थर जैसी उन्नत पिस्तौलें शामिल हैं। इनमें PX-5.7 पिस्तौल की बरामदगी को विशेष रूप से गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि इस तरह के हथियार आमतौर पर स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं।

दिल्ली के वॉल सिटी से नेटवर्क हो रहा था संचालित

जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से संचालित हो रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से की जाती थी, जहां से उन्हें नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में लाया जाता था। इसके बाद इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को की जाती थी।

फिलहाल पुलिस(Delhi Police) इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध हथियार तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है और आगे भी इस तरह के नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : मैकेनिक से ‘जासूस’ तक का सफर, जानें कौन है मीरा ठाकुर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments