Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, 2...

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, 2 को लगी गोली 

दिल्ली के न्यू उस्मान पुर इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में हुई डकैतियों में शामिल कुछ संदिग्ध इलाके में एक और अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने यमुना खादर क्षेत्र में तीन संदिग्धों को देखा, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों (समीर और तरुण) के पैरों में गोली लगी।

तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments