दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) ने कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित मामलों को निपटाते हुए छह परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस ट्रैफिक यूनिट के एएसआई राधे श्याम के परिजनों को भी ₹1 करोड़ की सहायता राशि सौंपी।
उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मदद उस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन यह सरकार(CM Rekha Gupta) की ओर से उन वीर कर्मयोगियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि कई परिवारों को पिछले वर्षों में मुआवजा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र परिवार को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।
विभिन्न विभागों से जुड़े थे योद्धा
जिन परिवारों को सहायता दी गई, वे अलग-अलग सरकारी संस्थानों से जुड़े कर्मियों के थे। इनमें एमसीडी, डीटीसी, दिल्ली जल बोर्ड, एनडीएमसी, मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज और इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर जैसे संस्थान शामिल हैं। इन कर्मयोगियों में पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल थे, जिन्होंने अस्पतालों और टेस्टिंग केंद्रों पर अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं।
वहीं, अन्य विभागों के कर्मचारियों ने लॉकडाउन के दौरान पानी, सफाई और परिवहन जैसी आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखा। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने दोहराया कि इन कोरोना योद्धाओं का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और दिल्ली सरकार हर हाल में उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA(NASA Historic Mission) का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस-II मिशन 2 अप्रैल को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस...