राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने मेंटेनेंस कार्यों के चलते 25 फरवरी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक 48 घंटे पानी की सप्लाई बाधित रहने की जानकारी दी है। बोर्ड ने नागरिकों से पहले से पानी का भंडारण करने की अपील की है।
इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
प्रभावित इलाकों की सूची में द्वारका सब सिटी, महावीर एनक्लेव, उत्तम नगर, नजफगढ़, पोचनपुर, भर्ताल, अंबराही, मधु विहार, सागर पुर, राज नगर, बागडोला, बिजवासन, बिंदा पुर, सेवक पार्क, भारत विहार, सीता पुरी, राजा पुरी, जीवन पार्क, मिलाप नगर, अर्जुन पार्क, लक्ष्मी विहार, नंगली सकरावती, रोशनपुरा, दीनपुर, मटियाला, साध नगर, बमनोली, शाहबाद मोहम्मदपुर, कपाशेरा, आईजीआई एयरपोर्ट और यशोभूमि सहित कई अन्य कॉलोनियां और गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
पानी के टैंकर होंगे उपलब्ध
डीजेबी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर नागरिक जल बोर्ड के जारी किए गए संपर्क नंबरों पर सहायता ले सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है। जल बोर्ड का कहना है कि यह कदम भविष्य में जल संकट की समस्या को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। हालांकि, दो दिनों की कटौती से आम लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से तैयारी कर लें।
Read More


