Wednesday, March 4, 2026
Home Current News जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज की दस्तारबंदी, SGPC की तरफ से विशेष...

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज की दस्तारबंदी, SGPC की तरफ से विशेष समागम का आयोजन

Advertisement

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज की दस्तारबंदी को लेकर श्री आनंदपुर साहिब में विशेष समागम का आयोजन किया गया, इसके लिए आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से विशेष समागम रखा गया।

जहां पर पंथक रीति-रिवाजों के साथ जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज की एक बार फिर से दस्तारबंदी की गई, इस विशेष समागम में निहंग जत्थेबंदियां और सिख संगठन पहुंचे और उनकी हाजिरी में ज्ञानी गरगज सिंह को सम्मान दिया गया और उन्हें दस्तार भेंट की गई।