Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मालखाने में करोड़ों की चोरी: हेड कांस्टेबल...

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मालखाने में करोड़ों की चोरी: हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लोधी रोड स्थित मालखाने (स्टोरहाउस) में करोड़ों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि खुद स्पेशल सेल में पहले तैनात हेड कांस्टेबल खुर्शीद निकला।

हेड कांस्टेबल खुर्शीद, जो कुछ दिन पहले तक स्पेशल सेल के मालखाने में तैनात था, और हाल ही में उसका ट्रांसफर पूर्वी दिल्ली में हुआ था।

खुर्शीद ने अपनी पुरानी पोस्टिंग और मालखाने की जिम्मेदारी का फायदा उठाते हुए, शुक्रवार रात मालखाने में घुसकर लगभग 51 लाख रुपये नकद और करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी के बाद खुर्शीद चुपचाप वहां से निकल गया। चूंकि वह पहले भी वहीं तैनात था, इसलिए किसी पुलिसकर्मी ने उस पर शक नहीं किया।

चोरी की जानकारी मिलते ही स्पेशल सेल ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज की मदद से खुर्शीद की पहचान कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments