Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsक्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। कोहली ने सोमवार, 12 मई, 2025 को सुबह 11:43 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

विराट कोहली का रिटायरमेंट पोस्ट

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट जर्सी में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं, ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा, इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

टेस्ट क्रिकेट ने मुझे उम्मीद से कहीं अधिक दिया है- विराट कोहली

कोहली ने आगे लिखा, “वाइट जर्सी में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है, शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं, जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लग रहा है, मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है।”

विराट कोहली ने टेस्ट डेब्यू कब किया था?

विराट कोहली ने 20 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेला था, डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने आखिरी टेस्ट कब खेला था?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवा टेस्ट विराट कोहली का आखिरी टेस्ट साबित हुआ, 3 जनवरी से 5 जनवरी के बीच खेले गए इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने 17 रन बनाए थे। अपने करियर की अंतिम टेस्ट पारी में उन्होंने 6 रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments