HomeBreaking Newsगुरुग्राम में LPG की कालाबजारी पर कसा शिकंजा, कंट्रोल रूम एक्टिव...DG का...

गुरुग्राम में LPG की कालाबजारी पर कसा शिकंजा, कंट्रोल रूम एक्टिव…DG का बड़ा अलर्ट

गुरुग्राम में एलपीजी गैस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से लघु सचिवालय में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम शुरू(Gurugram Control Room)  किया गया है। इसके साथ ही गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला उपायुक्त अजय कुमार के अनुसार, एलपीजी की अवैध गतिविधियों  जैसे कालाबाजारी, जमाखोरी और गैरकानूनी डायवर्जन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और गैस वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी रखा जाएगा।

समस्याओं से निपटने के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित

शिकायत निवारण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए एनआईसी रूम, लघु सचिवालय में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां नागरिक गैस की कमी, डिलीवरी में देरी, अधिक कीमत वसूली या अवैध भंडारण जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके लिए 0124-2868930 नंबर भी जारी किया गया है, जहां प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। यदि कहीं भी कालाबाजारी या अवैध स्टॉक की सूचना मिलती है, तो संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत साझा करें।

LPG आपूर्ति के लिए 6 टीमें फील्ड पे तैनात

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना 6 टीमें फील्ड में तैनात की गई हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों, गोदामों और संदिग्ध स्थानों पर लगातार निरीक्षण और छापेमारी कर रही हैं, ताकि किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

जिला उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि गुरुग्राम में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में 58 गैस एजेंसियों के पास कुल 15,311 सिलेंडर मौजूद हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। विभाग द्वारा रोजाना निगरानी की जा रही है, जिससे भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी की स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें : ईरान की धमकी पर Donald Trump का तंज ‘क्या बच्चों की गन से उड़ाएंगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments