Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsसीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 21 अगस्त तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी है, और इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय बोर्ड की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक रूप से घोषणा की कि NDA की ओर से सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।

जेपी नड्डा ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाना था। उन्होंने बताया कि सीपी राधाकृष्णन किशोरावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं और उनका राजनीतिक व सामाजिक जीवन बेहद सक्रिय रहा है।

एनडीए के सभी दलों ने किया समर्थन

जेपी नड्डा ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन के नाम पर एनडीए के सभी सहयोगी दलों की सहमति है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्ष के साथ भी संवाद जारी है ताकि एक सर्वसम्मत उम्मीदवार चुना जा सके। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता विपक्षी दलों के साथ पहले भी बातचीत करते रहे हैं और आगे भी संपर्क में रहेंगे।

इस घोषणा के साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में सीपी राधाकृष्णन का नाम प्रमुखता से सामने आ गया है, और अब सभी की नजर विपक्ष की अगली रणनीति पर टिकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments