कंगना रनौत के बयान पर बवाल जारी, रणजीत चौटाला ने बताया अनुभवहीन 

कंगना रनौत पर कांग्रेस के रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बाद अब हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चौटाला ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत को अनुभवहीन बताते हुए कहा कि उनके बयान की कोई वैल्यू नहीं है। हरियाणा के लोग बहुत मजबूत और समझदार हैं। किसानों के खिलाफ कही से कोई भी बयान आएगा तो हरियाणा के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Sep 26, 2024 - 12:24
Sep 26, 2024 - 12:26
 9
कंगना रनौत के बयान पर बवाल जारी, रणजीत चौटाला ने बताया अनुभवहीन 
कंगना रनौत के बयान पर बवाल जारी, रणजीत चौटाला ने बताया अनुभवहीन 
Advertisement
Advertisement

हैप्पी सिंह, सिरसा:

कंगना रनौत पर कांग्रेस के रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बाद अब हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चौटाला ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत को अनुभवहीन बताते हुए कहा कि उनके बयान की कोई वैल्यू नहीं है। हरियाणा के लोग बहुत मजबूत और समझदार हैं। किसानों के खिलाफ कही से कोई भी बयान आएगा तो हरियाणा के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। हरियाणा के लोग किसानों के बच्चे हैं और किसानों के साथ ही खड़े रहेंगे। कंगना रनौत ने पिछले दिनों हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने के बाद 3 कृषि कानून को वापस लाने का बयान दिया था। 

चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने परिवार के साथ रानिया खंड के गांव खारिया में चौधरी देवी लाल की 111वीं जयंती मनाई। देवीलाल के पुत्र चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पिता को पुष्प अर्पित कर नमन किया। देवीलाल की पुत्रवधू इंदिरा सिहाग ने भी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने हरियाणा के लोगों को देवीलाल के आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देवीलाल ने हमेशा किसान सहित हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की। देवीलाल के अभूतपूर्व प्रयास के बाद ही हरियाणा सहित अनेक राज्यों में बुढ़ापा पेंशन लागू हुई। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का बयान चुनाव के अंतिम दौर में उनका इलेक्शन लगातार उठ रहा है और एक तरफ माहौल बन रहा है। चुनाव के अंत में वे एक बड़े मार्जन से जीत हासिल करेंगे और विपक्षी पार्टियां धराशाही हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow