Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पंजाब पुलिस की चौकसी से सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश...

पंजाब पुलिस की चौकसी से सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश नाकाम

Advertisement

चंडीगढ़, 4 दिसंबर: पंजाब पुलिस की सतर्कता के चलते आज शिरोमणि अकाली दल के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश नाकाम कर दी गई।

श्री अकाल तख्त साहिब से तनखैइया घोषित किए गए सुखबीर बादल श्री हरमंदिर साहिब में सेवारत थे, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। इसी के चलते आज सुबह सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पंजाब में हालात खराब करने की साजिश को नाकाम कर दिया गया, जिसका श्रेय पंजाब पुलिस को जाता है।

सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस हमले की सख्त शब्दों में निंदा करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि वहां पंजाब पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात थे जिनकी मुस्तैदी से समय से रहते आरोपी को काबू कर लिया गया।