Tuesday, March 3, 2026
Home Current News PM-CM और मंत्रियों वाले बिल को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया...

PM-CM और मंत्रियों वाले बिल को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया सही

Advertisement

कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने और पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर अपनी पार्टी लाइन से हटकर बड़ा बयान दिया है। थरूर ने दागी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और मंत्रियों को जबरन हटाने संबंधी प्रस्तावित बिल का समर्थन किया है। शशि थरूर ने कहा कि “अगर आप 30 दिन जेल में बिताएँ, तो क्या आप मंत्री बने रह सकते हैं? यह सामान्य ज्ञान की बात है… मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।