Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 वर्ष की...

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती किया गया था।

सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था।

राजनयिक के तौर पर के. नटवर सिंह का करियर काफी लंबा रहा। वे पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत रहे। 1966 से 1971 तक वे पीएम इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे और उनके विशेष सहायक के रूप में काम किया।

1984 में नटवर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और राजस्थान के भरतपुर से सांसद चुने गए। 2004 में, उन्हें यूपीए-वन सरकार में भारत का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। हालांकि 2005 में ‘ऑयल फॉर फूड’ घोटाले में उनका नाम आने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

1984 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। नटवर सिंह ने कई पुस्तकें और संस्मरण लिखे हैं। उनकी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट इनफ’ काफी पॉपुलर है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन और राजनैतिक अनुभवों के बारे में विस्तार से लिखा है।

पारिवारिक सूत्र ने शनिवार देर रात पीटीआई वीडियो को बताया, “उनके बेटा अस्पताल में है और परिवार के कई दूसरे सदस्य दिल्ली में अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक राज्य से दिल्ली आ रहे हैं। वे कुछ समय से ठीक नहीं थे।”

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर उनके परिजनों को यह क्षति सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments