कांग्रेस खुद लड़ने के काबिल नहीं है और इसीलिए वे गठबंधन के लिए भाग दौड़ कर रही है: अनिल विज

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने इसे लेकर कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। अनिल विज ने कहा कि "कांग्रेस खुद लड़ने के काबिल नहीं है और इसीलिए वे गठबंधन के लिए भाग दौड़ कर रही है ताकि किसी तरह से भी गठबंधन हो जाए"।

Sep 4, 2024 - 13:50
 13
कांग्रेस खुद लड़ने के काबिल नहीं है और इसीलिए वे गठबंधन के लिए भाग दौड़ कर रही है: अनिल विज
कांग्रेस खुद लड़ने के काबिल नहीं है और इसीलिए वे गठबंधन के लिए भाग दौड़ कर रही है: अनिल विज

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने इसे लेकर कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। अनिल विज ने कहा कि "कांग्रेस खुद लड़ने के काबिल नहीं है और इसीलिए वे गठबंधन के लिए भाग दौड़ कर रही है ताकि किसी तरह से भी गठबंधन हो जाए"।

"कहां है राहुल गांधी जी?"

हिमाचल प्रदेश के आर्थिक संकट पर अनिल विज ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के परिवार का एक-एक सदस्य और परिवार की महिलाएं पूछ रही है कि मैं खाना कैसे बनाऊंगी। कर्मचारियों के बच्चे पूछ रहे हैं कि स्कूल में फीस कैसे देंगे और घरवाले पूछ रहे हैं कि बिजली के बिल/ मीटर कैसे लगेगा। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के सामने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि "क्या यही है कांग्रेस का प्रबंधन। क्या यही राहुल गांधी जी दिखाना चाहते हैं सारे देश को?, क्या यही लोगों को बताना चाहते हैं?"।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow