Tuesday, March 3, 2026
Home Current News आज कांग्रेस जारी कर सकती है चौथी लिस्ट, 49 प्रत्याशियों पर लगी...

आज कांग्रेस जारी कर सकती है चौथी लिस्ट, 49 प्रत्याशियों पर लगी फाइनल मोहर!

Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर सकती है। आपको बता दें कि आधी रात तक चली जूम मीटिंग के कारण कांग्रेस की सूची जारी नहीं हो पाई। राहुल गांधी ने अमेरिका से सीधे अजय माकन और केसी वेणुगोपाल के साथ जूम मीटिंग की। जिस पर सभी 49 सीटों पर अंतिम मुहर लग गई है। कांग्रेस की सूची अब दोपहर 12:00 बजे तक आ सकती है। कांग्रेस ने अब तक 41 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। पहले चुनाव 1 अक्टूबर को होने थे और नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। लेकिन त्योहारों को देखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव कर दिया। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी।