Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकॉमेडियन कपिल शर्मा पर आ गया नया संकट, जानें मामला

कॉमेडियन कपिल शर्मा पर आ गया नया संकट, जानें मामला

T.V के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के कपिल शर्मा विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा अपने शो के दौरान टोडरमल पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जिसके चलते आने वाले दिनों में उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में लोगों द्वारा उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा का अपने शो में टोडरमल का मजाक उड़ाना गलत है।

आपको बता दें कि मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर कपिल शर्मा जो अच्छे पद पर हैं, टोडरमल जैसे लोगों को सम्मान नहीं दे सकते तो यह बहुत निंदनीय है। बाबा बलबीर सिंह अकाली ने कपिल शर्मा पर बाबा दीवान टोडरमल के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दशम पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत के बाद दीवान टोडरमल ने उनके दाह संस्कार के लिए मोटी कीमत देकर जमीन खरीदी थी और उनका अंतिम संस्कार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments