HomeBreaking Newsप्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का टैंक फटा, हादसे में 4 की मौत,...

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का टैंक फटा, हादसे में 4 की मौत, कई लोग घायल

Ammonia Tank Explodes in Prayagraj: प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित चंदापुर इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक जर्जर कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की सूचना मिली है और कई लोग घायल बताये जा रहे हैं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

छज्जा गिरने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा करीब दोपहर 2 बजे हुआ, जब कोल्ड स्टोरेज का छज्जा अचानक गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

अमोनिया गैस रिसाव से बढ़ी दहशत

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञ टीमों को भी अलर्ट किया गया है।

राहत-बचाव में जुटीं कई एजेंसियां

घटना की सूचना मिलते ही फाफामऊ थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी एजेंसियां मिलकर मलबा हटाने और दबे लोगों को बाहर निकालने का काम कर रही हैं।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

अधिकारियों के अनुसार, अब तक लगभग 15 घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

भीड़ के कारण बचाव कार्य में दिक्कत

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे बचाव कार्य में बाधा आई। प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, ताकि राहत कार्य सुचारू रूप से जारी रखा जा सके। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Read More: 

अब घर बैठे सिर्फ 7 दिनों में मिल सकता है PNG कनेक्शन, जानें फोन से कैसे करें अप्लाई?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments