Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM योगी ने OBC छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति, करीब 5 लाख छात्रों...

CM योगी ने OBC छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति, करीब 5 लाख छात्रों को मिला लाभ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित लोक भवन के ऑडिटोरियम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने डीबीटी के जरिए प्रदेश के 5 लाख युवाओं के खाते में सीधे छात्रवृत्ति ट्रांसफर की, मुख्यमंत्री योगी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करते हुए एक बार फिर दोहराया कि सरकार का मकसद राज्य के लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाना है।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि सरकार बगैर किसी भेदभाव के छात्रों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका देने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने छात्रों को सुविधाओं और अवसरों से वंचित रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments