Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंचकूला में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे CM सैनी, प्रदेश वासियों...

पंचकूला में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे CM सैनी, प्रदेश वासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

देशभर में दशहरा उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस पर्व को पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरियाणा के पंचकूला में भी दशहरे की जोरदार तैयारियां की गई हैं। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में विशाल आयोजन होने जा रहा है, जहां 180 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।

इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments