मुख्यमंत्री ने खोखे पर रुककर खुद चाय बनाकर पी, दूसरों को भी पिलाई

Aug 18, 2024 - 13:11
 348
मुख्यमंत्री ने खोखे पर रुककर खुद चाय बनाकर पी, दूसरों को भी पिलाई
मुख्यमंत्री ने खोखे पर रुककर खुद चाय बनाकर पी, दूसरों को भी पिलाई

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

अपने अलग अंदाज और कार्यशैली को लेकर जाने और पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक और नया चेहरा सामने आया है। हमेशा हर किसी से हंसते हुए मिलने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी से चंडीगढ़ वापस लौटते समय महम के गांव भैणी महाराजपुर के अड्डे पर रुके। इस दौरान सैनी ने एक खोखे पर जाकर अपने लिए खुद चाय बनाई। 

मुख्यमंत्री ने अपनी बनाई हुई चाय वहां मौजूद कुछ और लोगों को भी पिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई और मौजूद लोगों से सरकार के काम को लेकर चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री का यह रुप देखकर हर कोई हैरान था। हर कोई इसे लेकर अपने-अपने नजरिए से चर्चा कर रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow