हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए PST शेड्यूल जारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC ने हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबल GD के 1000 पदों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Aug 12, 2024 - 13:25
 36
हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए PST शेड्यूल जारी
हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए PST शेड्यूल जारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC ने हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबल GD के 1000 पदों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। PST 13 अगस्त यानी कल से शुरू होगा। इस नोटिस में आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में पास हुए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PST के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

13 अगस्त से शुरू होगा पीएसटी 

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि हालांकि लिस्ट तैयार करने में काफी सावधानी बरती गई है, लेकिन अनजाने में तकनीकी त्रुटि से इनकार नहीं किया जा सकता। आयोग अपना अधिकार सुरक्षित रखता है। आयोग के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 13 अगस्त को सुबह 9 बजे पीएसटी शुरू होगा। थर्ड शिफ्ट में 4743 से 594826 रजिस्ट्रेशन के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 9.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी की एंट्री नहीं होगी। 4th शिफ्ट की शुरुआत सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। इसमें 595092 से 1839942 रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow