Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsनिकाय चुनाव को लेकर CM सैनी ने की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल...

निकाय चुनाव को लेकर CM सैनी ने की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात, हरियाणा के सांसद भी रहे मौजूद

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के सांसद भी मौजूद रहे। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के निवास पर हुई सांसदों की बैठक में स्थानीय निकाय के चुनाव के साथ हरियाणा में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान और 18 दिसम्बर से शुरू हो रहे धन्यवादी दौरों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित हरियाणा बनाने के लिए डबल इंजन सरकार 3 गुना गति से कार्य कर रही है. भाजपा सरकार प्रदेश के नॉन-स्टॉप विकास के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद धर्मवीर,सांसद किरण चौधरी,सांसद रामचंद्र जांगड़ा और सांसद सुभाष बराला और नवनिर्वाचित सांसद रेखा शर्मा भी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments