Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में अब नहीं होगी पानी की चोरी, GPS वाले पानी टैंकरों...

दिल्ली में अब नहीं होगी पानी की चोरी, GPS वाले पानी टैंकरों की हुई शुरुआत

दिल्ली सरकार ने राजधानी में पानी की चोरी रोकने के लिए जीपीएस वाले टैंकरों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 हजार 111 नए पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए पानी के टैंकरों में जीपीएस लगे हुए हैं, जिससे इनपर नजर रखी जा सकेगी।

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने टैंकर माफिया को खत्म करने का फैसला लिया था, आज हर टैंकर में जीपीएस सिस्टम है जिसके लिए एक कमांड सेंटर विकसित किया गया है।

वहीं कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि ‘यह टैंकर पहले भी चलते थे लेकिन अब टैंकर को ट्रैक भी किया जा सकेगा। हमने दिल्ली जलबोर्ड को आईटी डैशबोर्ड से जोड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments