मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की 15 प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित

Aug 16, 2024 - 09:21
 20
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की 15 प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की 15 प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्य पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा 3 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक, 18 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कर्तव्य के लिए मुख्यमंत्री पदक तथा दो पुलिसकर्मियों को शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने डॉ. जसवीर सिंह गिल (लुधियाना), युद्धविंदर सिंह (लुधियाना), अवतार सिंह (खुसरोपुर, जालंधर), गुरविंदरवीर सिंह (पट्टेवाल, जालंधर), मास्टर अज़ान कपूर (अमृतसर), विनायक मित्तल (लुधियाना), सुनीता सभरवाल (पटियाला), रछपाल कौर सिद्धू (पटियाला), मनीत दीवान (लुधियाना), बरिंदर सिंह (गांव मस्ती पाल कोट, होशियारपुर), विनोद कुमार शर्मा (पटियाला), शाम कुमार (पठानकोट) तथा लांबड़ा कांगड़ी बहुउद्देशीय सहकारी सेवा सोसायटी लांबड़ा को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। 

मुख्यमंत्री ने अमनदीप कुमार एसआई, जसबीर सिंह एएसआई और रणजीत सिंह कांस्टेबल सहित तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया। भगवंत सिंह मान ने जगविंदर सिंह कमांडेंट, जसकिरनजीत सिंह तेजा डीसीपी लुधियाना, स्वर्णदीप सिंह एआईजी, विकास सभरवाल एआईजी, मनीष कुमार डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, सुखविंदर सिंह इंस्पेक्टर, परमजीत सिंह इंस्पेक्टर, अमरजीत सिंह इंस्पेक्टर, नवजोत सिंह सिद्धू इंस्पेक्टर, कुलविंदर सिंह इंस्पेक्टर, जतिंदर सिंह इंस्पेक्टर, जगनदीप सिंह सब-इंस्पेक्टर, भोला नाथ सब इंस्पेक्टर, जगदीश सिंह एएसआई, हरप्रीत कौर एएसआई, हरजीत सिंह एएसआई, रतन लाल एएसआई और सुखजीत सिंह हेड कांस्टेबल सहित 18 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कर्तव्य के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत रुरकां कलां और सुमित्री देवी आशा वर्कर गांव बुलंदपुर (जालंधर) को शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया। भगवंत सिंह मान ने डीआईजी इंद्रबीर सिंह, परेड कमांडर वैभव चौधरी आईपीएस और दीपकरन सिंह पीपीएस के नेतृत्व वाली टेंट पेगिंग टीम को भी सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow