Saturday, March 7, 2026
Home राज्य पंजाब ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के बाद CM मान की हाई-लेवल मीटिंग, कानून-व्यवस्था का...

‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के बाद CM मान की हाई-लेवल मीटिंग, कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

Advertisement

पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के समापन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। चंडीगढ़ में हुई इस अहम बैठक में मुख्य सचिव, DGP के साथ राज्यभर के पुलिस कमिश्नर, IG, DIG और सभी जिलों के SSP मौजूद रहे।

कानून-व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का फीडबैक लिया और ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के नतीजों की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नई रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

मीटिंग के बाद CM मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।