Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमनसा देवी भगदड़ पर CM धामी ने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख...

मनसा देवी भगदड़ पर CM धामी ने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर मची भगदड़ में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसके तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुँच गए। मौके पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्थिति से निपटने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही, मामले की मजिस्ट्रेटी जाँच के भी निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने किया मुआवजे का ऐलान

इस घटना पर ट्वीट करते हुए सीएम धामी ने लिखा- “हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करेगी। साथ ही, घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के निर्देश भी दिए गए हैं।” घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया – सीएम धामी

हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आज सुबह करीब 9 बजे हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों के पास एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। एक अफवाह फैली, जिसके कारण भगदड़ मच गई जिसमें छह लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है, बचाव कार्य जारी है।

बिजली करंट की अफवाह के कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बिजली करंट की अफवाह के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर के रास्ते में हुए हादसे के बाद मनसा देवी मार्ग पर एसडीआरएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि इस रास्ते पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं है, तो बिजली कैसे आ सकती है? एक श्रद्धालु ने बताया कि मनसा देवी जाने वाले रास्ते पर भीड़ थी और सावन का दूसरा या तीसरा दिन होने के साथ-साथ रविवार और सार्वजनिक अवकाश भी था, इसलिए भीड़ बढ़ गई।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments