Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM भगवंत सिंह मान का लुधियाना में कार्यक्रम, RTO फेसलेस सर्विस की...

CM भगवंत सिंह मान का लुधियाना में कार्यक्रम, RTO फेसलेस सर्विस की करेंगे शुरुआत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना के सिटी सेंटर सभागार में “RTO फेसलेस सर्विसकी शुरुआत करेंगे, इस मौके पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, इस मौके पर मुख्यमंत्री राज्य में डिजिटल प्रशासन और ई-गवर्नेंसको बढ़ावा देने के सरकार के रोडमैप पर भी चर्चा करेंगे।

इस नई पहल के तहत अब राज्य के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, ट्रांसफर, परमिट जैसी सेवाओं के लिए आरटीओ दफ़्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, RTO फेसलेस सर्विस का उद्देश्य भ्रष्टाचार समाप्त करना, पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराना है।

अब लोग अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज़ डिजिटल रूप से अपलोड किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments