Thursday, February 26, 2026
Home Breaking News बेंगलुरु के प्राइवेट नेचर केयर सेंटर पहुंचे CM भगवंत सिंह मान, नैचुरल...

बेंगलुरु के प्राइवेट नेचर केयर सेंटर पहुंचे CM भगवंत सिंह मान, नैचुरल तरीके से करवाएंगे इलाज

CM Bhagwant Singh Mann
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) फिलहाल बेंगलुरु में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे यहां प्राकृतिक उपचार कराने के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री बेंगलुरु के एक निजी नेचर केयर सेंटर में एक सप्ताह तक इलाज करवाएंगे।

फोर्टिस हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती 

जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन मुख्यमंत्री संगरूर पहुंचे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने मोगा में एक रैली में भाग लिया, लेकिन फिर से तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दोबारा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा।

स्वास्थ्य में सुधार के बाद मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हाल ही में वे जालंधर और फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद उनका रुख बेंगलुरु की ओर हुआ, जहां वे प्राकृतिक उपचार के तहत स्वास्थ्य ठीक करने पर ध्यान देंगे।

यह भी पढ़ें : लुधियाना NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला, ड्रग तस्कर को मिली 10…