Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent NewsCM भगवंत मान की हालत स्थिर, डॉक्टर लगातार कर रहे हैं निगरानी 

CM भगवंत मान की हालत स्थिर, डॉक्टर लगातार कर रहे हैं निगरानी 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे आइसोलेशन आईसीयू में निगरानी में हैं। उनकी समस्या थकान और दिल की धड़कन धीमी होना थी।

बता दें कि पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके कारण शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई थी। मुख्यमंत्री मान को वायरल बुखार और पाचन संबंधी समस्याएं हो रही थीं, लेकिन अब वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। डॉक्टर और मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

पंजाब में भीषण बाढ़ की वजह से मुख्यमंत्री राहत कार्यों का जायजा ले रहे थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से भी अनुपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments