Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsCM भगवंत मान ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व...

CM भगवंत मान ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व दी बधाई,  गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब में टेका माथा

देश भर में आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 358 वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पूरे देश में श्री गुरुद्वारा साहिब जी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया तो वहीं अलग-अलग हिस्सों में नगर कीर्तन भी निकाला गया।

प्रकाश पर्व के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी देश वासियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि श्री गुरु साहिब ने खालसा पंथ की स्थापना करके पूरे देश को मानवता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और सभी कठिनाइयों से लड़ने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने रोपड़ स्थित गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब में माथा भी टेका और अरदास की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments