Sunday, March 8, 2026
Home Current News टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ बातचीत करने के लिए साइकिल पर...

टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ बातचीत करने के लिए साइकिल पर सवार होकर पहुंचे CM अब्दुल्ला 

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को पुनःस्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रमुख टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ बातचीत करने के लिए साइकिल पर सवार होकर पहलगाम के एक होटल पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम यह उम्मीद भी नहीं कर रहे थे कि ये लोग आएंगे। यह लोग कश्मीर के लोगों को हौंसला देने के लिए यहां अपनी मर्जी से आए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इनका पहलगाम में आना और लोगों से मिलना अपने आप में एक सकारात्मक संदेश है। हम इसकी सराहना करते हैं। अगर हम पर्यटन को दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो पर्यटन क्षेत्र बंद किए गए थे, उन्हें दोबारा शुरू करना चाहिए। जिस पर प्रदेश सरकार विचार कर रही है और इस पर काम भी किया जा रहा है।