Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा में फिर से बरसेंगे बादल, आज रात से बदलेगा मौसम !

हरियाणा में फिर से बरसेंगे बादल, आज रात से बदलेगा मौसम !

Advertisement

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा। आज 14 जनवरी की रात से मौसम बिगड़ेगा और फिर अगले दो दिन झमाझम बारिश होगी।

मंगलवार सुबह कई जिलों में घनी धुंध छाई रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ आज रात तक पहाड़ो पर पहुंचने की संभावनाएं हैं, जिसके प्रभाव से पहाड़ो सहित मैदानी हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं हरियाणा में दो दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

कल 15 और फिर 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले 6 दिन में मौसम कई बार करवट बदलेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

शीतलहर बढ़ाएगी ठिठुरन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि ठंड का तीसरा दौर शुरू हो गया है। अगले 20 दिन तक शीतलहर चलेगी। आज से तापमान में और गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। 15 और 16 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।