Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहिमाचल के बिलासपुर में बादल फटा, मलबे में दबी कई गाड़ियां

हिमाचल के बिलासपुर में बादल फटा, मलबे में दबी कई गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बादल फटने से तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। आज ताज़ा मामला बिलासपुर ज़िले के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल में आया है, जहाँ बीती रात बादल फटने से काफ़ी नुकसान हुआ है। सड़कों के अलावा, इस नुकसान से रिहायशी घरों को भी नुकसान पहुँचा है। साथ ही, कुछ वाहन भी इस नुकसान की चपेट में आए हैं।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

फ़िलहाल, इस घटना के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा – नम्होल (बिलासपुर) में बादल फटने और मंडी ज़िले के धर्मपुर क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएँ बेहद दुखद हैं। इन दोनों घटनाओं से कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संकट की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ हर प्रभावित परिवार के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments