Wednesday, March 4, 2026
Home Current News नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बेहतर...

नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बेहतर हवाई यात्रा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Advertisement

हरियाणा सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को चंडीगढ़ में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की इस बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें और तय समय में काम पूरा करने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।

विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें अधिकारी : गोयल -  dainiktribuneonline.mediology.in

विपुल गोयल ने इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में समय पर हवाई सेवाओं का और अधिक विस्तार हो और प्रदेशवासियों को बेहतर हवाई यात्रा सुविधा अपने निकट उपलब्ध हो सके। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी कार्य को पूरा करने से पहले उसका फुल प्रूफ प्लान बनाएं, ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।