Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी बनी "चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल" की उपाध्यक्ष, पिछले...

मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी बनी “चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल” की उपाध्यक्ष, पिछले कई सालों से खाली था पद

चंद्रशेखर धरणी: हरियाणा में पिछले कईं वर्षों से खाली पड़े स्टेट चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल के उपाध्यक्ष पद पर अब नियुक्ति हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। अतीत में भी यह पद मुख्यमंत्री की पत्नी के पास ही रहा है, लेकिन पिछले 10 सालों से यह पद खाली था। इससे पीछे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अविवाहित होना था।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विवाह नहीं होने के कारण इस पद को खाली रखा गया था। इससे पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की पत्नी आशा हुड्‌डा रेडक्रॉस समिति और बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष के दोनों का पद संभाल चुकी हैं। सुमन सैनी जल्द ही बाल कल्याण परिषद में पद को ग्रहण करेंगी। हरियाणा बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं, जबकि डॉ. सुषमा गुप्ता इसकी सचिव हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सदस्यों के पास मजिस्ट्रेट जैसी पावर होती है।

राजनीति में भी सक्रिय हैं सुमन सैनी

सुमन सैनी राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव के साथ करनाल उपचुनाव में उन्होंने अपने पति नायब सैनी और करनाल लोकसभा में मनोहर लाल के लिए भी प्रचार किया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा और नारायणगढ़ विधानसभा में भी प्रचार किया था। वह हरियाणा में कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी करती रहती हैं। सुमन सैनी 2022 में जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments