HomeBreaking Newsलुधियाना में उद्यमियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान: इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर करेंगे...

लुधियाना में उद्यमियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान: इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर करेंगे उद्यमियों से बात, पीएयू में महिलाओं को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना दौरे पर रहेंगे, जहां वह शहर की अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़ी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में पंजाब सरकार की प्रस्तावित नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर भी चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले मुख्यमंत्री पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से चुनी गई महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में राज्य में सेवाएं दे रहीं आईएएस और आईपीएस अधिकारी महिलाएं भी शामिल होंगी।

महिलाओं को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री शहर के एक होटल में उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। इंडस्ट्री विभाग ने होजरी, साइकिल, सिलाई मशीन, टेक्सटाइल, नट-बोल्ट, ऑटो पार्ट्स और साइकिल पार्ट्स सहित विभिन्न इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को इस मीटिंग के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।हाल ही में पंजाब सरकार ने घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल बिजली दरों में कटौती की है। इसके अलावा हर साल इंडस्ट्रियल बिजली दरों में होने वाली 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को भी रोक दिया गया है। छोटे कारोबारियों को बिजली मीटर का लोड बढ़ाने में भी राहत दी गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री इन फैसलों का जिक्र कर उद्यमियों को सरकार की ओर से दी जा रही सहूलियतों के बारे में जानकारी देंगे।

लुधियाना में मास्टर प्लान एरिया में स्थित करीब 50 हजार एमएसएमई यूनिट्स का मुद्दा भी बैठक में उठ सकता है। इन यूनिट्स को शहर से बाहर शिफ्ट करने के आदेश कई साल पहले दिए गए थे, लेकिन सरकार हर साल इसे एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा देती है। उद्यमी इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments