Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsचारधाम यात्रा का आज से शुभारंभ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आज खुलेंगे...

चारधाम यात्रा का आज से शुभारंभ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आज खुलेंगे कपाट

चारधाम यात्रा की आज से शुरुआत होने जा रही है, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहेंगे।

बता दें कि पूरे विधि विधान के साथ पहले यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे और उसके बाद गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे, वहीं 2 मई को केदारनाथ और तो 4 मई को बद्री बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे, इसके अलावा हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा मार्गों पर करीब 6000 पुलिसकर्मी, 17 कंपनियां पीएसी और 10 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है, इस बार 50 लाख तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान जताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments