HomeBreaking News80 साल का इंतज़ार, एक पल में हुआ बेकार, लैंडस्लाइड में बह...

80 साल का इंतज़ार, एक पल में हुआ बेकार, लैंडस्लाइड में बह गया चंबा का सिंयुर पुल…

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां भरमौर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सिंयुर पुल(Sinyur Bridge) अचानक लैंडस्लाइड की चपेट में आकर ध्वस्त हो गया। यह पुल सिंयुर से होली सड़क मार्ग पर बनाया जा रहा था और इलाके के लोगों के लिए बेहद अहम परियोजना माना जा रहा था। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मलबा गिरा, जिसने देखते ही देखते इस लोहे के पुल को तहस-नहस कर दिया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

5 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा था तैयार

यह पुल करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था और इसका निर्माण कार्य हाल ही में शुरू हुआ था। वर्ष 2023 में इसका टेंडर पास हुआ था, जिसके बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि दशकों पुरानी समस्या का समाधान जल्द मिलेगा। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर विकास कार्यों की रफ्तार और उनकी मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुल के गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धूल और धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है।

रावी नदी के ऊपर बना था पुल

स्थानीय लोगों के लिए यह पुल किसी लाइफलाइन से कम नहीं था। रावी नदी के ऊपर बना यह पुल आसपास के गांवों को जोड़ने वाला था, जहां अभी तक लोग लकड़ी के अस्थायी पुल के सहारे आवाजाही करते थे। ऐसे में पक्के पुल का निर्माण उनके लिए सुरक्षित और सुगम यातायात की उम्मीद लेकर आया था। लेकिन अब इस घटना के बाद उनकी परेशानी और इंतजार दोनों बढ़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस पुल का इंतजार क्षेत्र के लोग पिछले करीब 80 वर्षों से कर रहे थे। कई पीढ़ियां इस उम्मीद में बीत गईं कि एक दिन यहां मजबूत पुल बनेगा, लेकिन अब यह सपना फिर अधूरा रह गया। प्रशासन के सामने अब चुनौती है कि इस नुकसान की भरपाई करते हुए दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया जाए और लोगों को जल्द राहत दी जाए।

यह भी पढ़ें : सत्गुरु आश्रम में मुलाकात, कुंभ में बढ़ी नजदीकियां… IITian बाबा ने गुपचुप रचाई शादी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments