CBI ने ऑपरेशन चक्र– के तहत जापानी नागरिकों को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस अभियान के तहत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुल 19 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
साथ ही छापेमारी के दौरानदो अवैध कॉल सेंटरों को बंद किया गया. ये कॉल सेंटर फर्जी टेक्निकल सपोर्ट देने के नाम पर जापान के नागरिकों से ठगी कर रहे थे.
